किसानों के खेतों में पहुंचे रावे के छात्र, कृषि कार्य का लिया व्यावहारिक अनुभव
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। किताबों में पढ़ी कृषि की बारीकियों को समझने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में अध्ययनरत रावे के छात्र-छात्राएं किसानों के खेतों तक पहुंचे। छात्रों ने किसानों से मिलकर खेती-किसानी की जानकारी ली और खेतों में हो रहे कृषि कार्यों को करीब से देखकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया की 24 छात्राएं और देश के अन्य विश्वविद्यालयों से आए चार छात्र अध्ययनरत हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति के निर्देशानुसार प्रत्येक रावे छात्र को एक किसान से जुड़कर उनके कृषि कार्य, खेती की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करनी है। साथ ही कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में किसानों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.