रुडकी, मार्च 16 -- लक्सर, संवाददाता। रविवार रात तेज आंधी के साथ बारिश ने गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों फसलों को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कृषि विभाग द्वारा जनपद में ब्लॉकवार सर्वे कराया जा रहा है। जनपद के किसान धान, गेहूं, गन्ने के साथ-साथ तिलहन और दलहन की खेती भी करते हैं। इस समय जनपद के किसानों के खेतों में लगभग 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं और 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों की फसल खड़ी थी। रविवार रात आए अंधड़ और बारिश से कई खेतों में फसलें गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.