किसानों के खिले चेहरे, झमाझम बारिश के बाद खेतों में उतरे ट्रैक्टर और हल
लखीसराय, जुलाई 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसानों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। जिले में हुई झमाझम बारिश के बाद भीषण तपिश से परेशान किसानों के चेहरे खिल उठे। इस मानसूनी फुहार ने न सिर्फ मौसम का मिजाज बदला, बल्कि सूख रहे धान के बिचड़ों को भी एक नया जीवनदान दे दिया है। खेतों में पसरी मायूसी अब रौनक में तब्दील हो चुकी है। रविवार को हुई इस राहत की बारिश के बाद सोमवार को तड़के सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में खेती किसानी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके बाद दोपहर में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश के बाद यहां के किसान खेती में जुट गए हैं। बिचड़ा बचाने की मशक्कत कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो आने वाले एक डेढ़ सप्ताह में धान की रोपनी भी शुरू जो जाएगी。 यह भी पढ़ें- Pakur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.