बिजनौर, फरवरी 9 -- कोतवाली देहात। ग्राम बरुकी में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनपद की कई पीएनबी शाखाएं किसानों के खातों से पैसा निकालने के लिए दूसरे बैंकों को पत्र भेज रही हैं। यह काम किसानों की बिना सहमति के किया जा रहा है, जो कानूनन गलत है। विकास चौधरी ने बताया कि किसानों से संगठन को जानकारी मिली है कि बैंक अधिकारी दूसरे बैंकों को पत्र जारी कर किसानों के खाते से पैसा काटने का आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना खाताधारक की अनुमति के पैसा निकालना अपराध है, इसके बावजूद बैंक अधिकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान के खाते से बिना अनुमति पैसा निकाला गया, ...