प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को असोम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी। इसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया और उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडों और गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में लगभग 5 लाख 80 हजार किसानों के खातों में करीब 116 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। इससे किसानों को खेती के कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...