झांसी, जून 20 -- झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरी हॉल में किसानों को सम्मान निधि दी और सभी ने हॉल में बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रोग्राम को देखा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि भेजी गई। मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार से वर्चुअल जुड़े रहे। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ में सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल 'मन्नू कोरी', विधायक जवाहर लाल राजपूत, उप्र गोसेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जुड़े रहे। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण यह भी पढ़ें- किसानों के अकाउंट में आज आएंगे किसान सम्मान निधि के 2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें अपना नाम य...