उरई, मार्च 13 -- उरई। केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में 22वीं सम्मान निधि की किश्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से एक क्लिक के माध्यम से धनराशि अंतरित की है। इसका प्रसारण विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही सभी विकास खंडों में भी जनप्रतिनिधियों व किसानों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभी जिले के एक लाख नब्बे हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि का पैसा जारी किया गया है जबकि कुल लाभार्थियों की संख्या दो लाख 52 हजार है। डीडी एसके उत्तम ने बताया कि अभी दो तीन दिनों तक शेष बचे किसानों के खातों में सम्मान निधि का पैसा पहुंचता रहेगा...