कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। दोआबा में रबी की खेती पककर कटाई के लिये तैयार होते ही रह-रहकर हो रही बारिश व आंधी किसानों के अरमानों का गला घोट रही है। किसान दिनभर फसलों के बोझ खोलकर सुखाता और अचानक बारिश हो जाने से उसकी मेहनत पर पानी फिर जा रहा है। कटी फसल नरम हो जाने से मड़ाई भी पूरी तरह से ठप हो गई है।रबी की प्रमुख फसल गेहूं से अन्नदाताओं को बड़ी उम्मीद रहती है। इसी उपज को बेंचकर किसान खाद, पानी का बकाया तो चुकता ही करता है घर, परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए शादी समेत अन्य आयोजनों का खर्च वहन करता है। लेकिन इस वर्ष रबी की खेती पर प्रकृति पूरी तरह से नाराज दिख रही है। खेतों में गेहूं की कटाई शुरू होते ही आंधी-बारिश का दौर सा चल पड़ा है। बुधवार की सुबह बेमौसम की आठवीं बारिश हुई। मंगलवार अपरान्ह चार बजे तक जहां किसान फसलों की क...