अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव कड़ापुर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में किसानों संग ग्रामीण शामिल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष व पूर्व जज चौधरी सरजीत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक नेता नहीं बल्कि किसानों की आवाज और उनके अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक थे। चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब राजनीति से धनबल और बाहुबल को खत्म कर स्वच्छ एवं जनहित की राजनीति को मजबूत किया जाएगा। किसानों ने चौधरी चरण सिंह के संघर्षों और किसान हित में किए गए कार्यों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- किसानों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक थे चौधरी चरण सिंह : सरजीत सिंह इस द...