हरदोई, मई 7 -- हरदोई। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत जनपद के कृषि स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। किसानों को उनके गांव के आस पास ही उर्वरक, बीज, कीटनाशक उपलब्ध करवाने के लिए कुल 19 नए एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप) केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य कृषि स्नातकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक और जैव कीटनाशक सहित सभी कृषि निवेश एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- खुलेंगे 13 एग्रीजंक्शन केंद...