समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- रोसड़ा। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता स्थानीय विधायक वीरेन्द्र कुमार एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक का संचालन प्रखंड कृषि समन्वयक विजय शंकर ने किया। विधायक बीरेन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की उपज बढ़ाना ही नहीं, उनकी लागत घटाना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार लगातार प्रयासरत है कि हर किसान तक योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। आप सभी किसान सलाहकार गांव-गांव में कृषि नवाचार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राज कुमार ने किसानों को उपज बढ़ाने संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.