कटिहार, मार्च 24 -- मनसाही, एक संवाददाता पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने मनसाही क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई थी। इस बेमौसम की मार से प्रखंड क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर भूमि में लगी आलू साग सब्जी एवं मक्के की फसल बर्बाद हो गई थी। क्षेत्र के किसान अपने भविष्य को ले काफी चिंतित हैं। किसानों की चिंता जनक स्थिति को देखते हुए मनसाही प्रखंड सुषमा कुमारी सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिल किसानों को हुई क्षति का आकलन करते हुए आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...