सिमडेगा, मई 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा के द्वारा राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में किसान आज कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक ओर प्राकृतिक आपदाओं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टिसे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापनकिसानों को भुगतान किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और समय पर भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि चुनाव पूर्व किसानों से किए गए वादे जैसे धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली, सस्ती खाद-बीज...