बुलंदशहर, फरवरी 26 -- क्षेत्र की शिवलोक कालोनी में गुरुवार को नव भारत सामाजिक विकास संस्था की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष बाबी राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और नगर की बाहरी कालोनियों में विकास कार्यों का अभाव है। किसी कालोनी के रास्ते कच्चे हैं और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऐसे में कालोनी के लोगों और गांवों में ग्रामीणों को परेशानी होती है। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन किया। जिसके बाद समाहित में कार्य करने की शपथ ली। इसमें आदर्श, संदीप कुमार, कुशलपाल, मोनू, रेश्मपाल, अरविंद, हिमांशू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.