बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जहांगीपुर में बैठक आयोजित की गईं। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर बाजरा की तुलाई नहीं हो रही है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बाजरा को केंद्रों पर तोला जा रहा है। अगर शीघ्र ही सरकारी केंद्रों पर किसानों के बाजरा की खरीदारी नहीं होती है, तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विजलेंस टीम द्वारा घरों में घुसकर अवैध रूप से छापेमारी नहीं करने समेत अन्य समस्या और उनके समाधान पर मंथन किया। वहीं संगठन का विस्तार भी किया गया। इसमें सतीश कुमार, मदन कुमार, मनोज कुमार, आलोक चौधरी, अतर सिंह, रामवीर सिंह, लाला चौधरी, रामकिशन सिंह, सतवीर फौजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.