मेरठ, जून 23 -- भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसान वर्तमान में सरकारी नीतियों एवं प्रशासनिक लापरवाही के कारण परेशान है। यूरिया व डीएपी खाद के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि लाइनों में लगकर भी किसान को दो बोरे से ज्यादा यूरिया नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी एवं निजी संस्थानों पर यूरिया और डीएपी खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओें को लेकर भाकियू चढूनी का तहसील में प्रदर्शन किसानों को खाद नहीं दी जाती, जबकि उनके आधार कार...