चंदौली, अगस्त 29 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक शुक्रवार को चन्दरखा गांव में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ ही किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए आगामी दिनों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही आगामी 9 सितंबर को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं के बाबत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाते हुए अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्य...