पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- अमरिया। भाकियू लोकशक्ति तहसील अमरिया इकाई की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र लाल ने पंचायत की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन कानूनगो हरिओम मिश्रा को सौपा। पंचायत में जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत बिलासपुर एवं कैंचू टांडा के मजरा लक्ष्मीपुर में गाटा संख्या 355 पंचायत विभाग के अधिकारी गड्डों की ग्राम समाज की भूमि पर आवासों का अवैध रूप से निर्माण करने पर की गई जांच आख्या -राजस्व विभाग द्वारा तत्काल दी जाए। भूड़ा कैमोर से सददरपुर जाने वाले मार्ग के बीच माता बलवीर कौर के खेत तक रोजगार सेवक ताराचंद द्वारा फर्जी तरीके से निकाली गई धनराशि की जांच रिपोर्ट दी जाए। कार्यकर्ता अजहर हुसैन पुत्र अहमद हुसैन की गाटा संख्या 441 की राजस्व टीम द्वारा कच्ची दूदा...