फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने को डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि कृषि फीडरों में दस घंटे की आपूर्ति दी जाती है जबकि 70 प्रतिशत किसान परिवार के साथ नलकूप पर ही रात्रि विश्राम करते हैं। परेशानियों को देखते हुए रात्रि में बिजली दिलाई जाए जिससे जंगली जानवरों के साथ ही अन्य खतरे से निजात मिल सके। बताया कि इस साल आलू की अधिक पैदावार होने से लागत भी नहीं निकल पा रही। मांग करते हुए कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए शीतगृहों में आलू भंडारण को देखते हुए संचालकों को दो सौ रुपये प्रति कुंतल का से अधिक किराया न लेने के निर्देश जारी किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...