मधुबनी, जनवरी 11 -- बिस्फी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिस्फी अंचल परिषद की बैठक उदय महाराज की अध्यक्षता में खंगरैठा में हुई। बैठक में किसानों की समस्या,कार्यालयों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार,नये कार्यकर्ता बनाने आदि को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा कि बिस्फी सहित जिला के विभिन्न पंचायतों में लोककल्याणकारी योजनाओं में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसानों से संबंधित तमाम योजना जैसे; धान क्रय एवं जमीन का दाखिल ख़ारिज में मनमानी है। खाद का किल्लत एवं कालाबाजारी से किसान परेशान है । किसानों के ज्वलंत सवालों को लेकर बिहार राज्य किसान सभा के द्वारा 12 जनवरी 2026 को जिला समाहरणालय मधुबनी पर धरना -प्रदर्शन होगा । जिला मंत्री ने मनरेगा का नाम बदलने की आलोचना की। बैठक में जंग बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.