गढ़वा, मई 20 -- कांडी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कांडी मंडल और हरिहरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संयुक्त रूप से कांडी प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर के साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। राज्य सरकार पूरी तरह किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- चाकुलिया: भाजपा ने ब्लॉक ऑफिस पर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्...