गाजीपुर, सितम्बर 9 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रभारी विकास अधिकारी एवं एडीओ आईएसबी रामभुवन राम को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ ने भूमि अधिग्रहण, फसल क्षति, पशुओं की समस्या, खाद की कालाबाजारी, जर्जर मार्गों और सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने तथा इससे भूमिहीन होने वाले किसानों को नौकरी या रोजगार से जोड़ने की मांग की गई। अधिग्रहण से पहले आयोग गठित कर उसमें किसानों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया। संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू करने की मांग उठाई। किसान संघ ने अ...