किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
रांची, मई 18 -- कांके, प्रतिनिधि। भाजपा कांके इकाई ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों से किए वादे नहीं निभाने का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का धान भुगतान अब तक बकाया है और खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाजपा चक्का जाम आंदोलन करेगी। वहीं भाजपा नेता कमलेश राम ने कहा कि ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन मौके पर रामकुमार दुबे, संजीत सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.