लोहरदगा, मई 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी, भंडरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव की अगुवाई में मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र प्रखंड विकास अधिकारी भंडरा को सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आज भी किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। हजारों टन धान किसानों के घरों में पड़ा हुआ है। चुनाव के दौरान सरकार ने किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। लेकिन वर्तमान में किसान मजबूरी में 18 रुपये प्रति किलो की दर से धान बेच रहे हैं。 यह भी पढ़ें- किसानों की मांगों ...