कोडरमा, मई 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी को लेकर 19 मई को जयनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। धरना कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि किसानों से किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। इसमें Rs.3200 न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं करने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने तथा धान खरीद व्यवस्था में अव्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। भाजपा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्...