हजारीबाग, मई 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने की, जबकि संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। धरना के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है और फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के झूठे वादों के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन उन्होंने कहा कि राज्य की निकम्मी सरकार को बंगाल की तर्ज पर उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने ...