बरेली, मई 12 -- फतेहगंज पश्चिमी। भाकियू ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय खंड विकास अधिकारी को सौंपा। भाकियू ने ज्ञापन में कहा है कि जब किसान को खाद बायोमेट्रिक से मिल रही है तो इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। एक चपरासी को योग्यता और उम्र का मानक रखा गया है तो सांसद,विधायक के लिए योग्यता और आयु निर्धारित किया जाना चाहिए। सांसद,विधायकों की पेंशन एक ही होनी चाहिए।भाकियू ने ब्लॉक कार्यालय पर बैठक कर ज्ञापन बीडीओ आशीष पाल को सौंपा। इस मौके पर अरविंद सिंह सोमवंशी,झंडू सिंह,जगदीश,मदन लाल गंगवार,अनोखे लाल, पूरनलाल,सोहन लाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू लोकहित ने समस्याओं पर सौंपा डीएम को ज्ञापन यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...