रुडकी, अगस्त 22 -- रुड़की, संवाददाता। भाकियू तोमर गुट ने जेएम रामचंद्र दीपक सेठ से मिलकर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। जेएम ने समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी ने बताया कि संगठन ने इससे पहले तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान एएसडीएम देवेंद्र नेगी ने किसानों से वार्ता कर 21 अगस्त को इस बारे में बैठक करने की बात कही थी। प्रतिनिधिमंडल ने इकबालपुर चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने, किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्र में दूसरी चीनी मिल स्थापित कराने और बकाया बिजली बिल केवल पांच हजार रुपये होने पर किसानों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...