शामली, अप्रैल 2 -- शामली। भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। किसानों ने कहा कि वर्तमान समय में किसान अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिन पर केंद्र एवं राज्य सरकारों का ध्यान आकर्षित किया जाना आवश्यक है। किसानों ने रबी सीजन की फसलों, विशेषकर गेहूं व सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई नई प्रक्रियाएं जैसे गेट पास के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट अनिवार्य कर उसका फोटो अपलोड करना अत्यंत जटिल और अव्यवह...