सहारनपुर, मार्च 16 -- किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, नकली दवाईयों की बिक्री पर रोक, किसानों के घरों पर स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों की समस्याओं से संबंधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी गालिब प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है। कि नकली दवाईयों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। किसानों के गन्ने का भुगतान शीघ्र कराया जाए, किसानों के आवासीय विद्युत बिल गलत व अत्यधिक आ रहे हैं, इनको ठीक कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.