किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू चढूनी ने सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- लखीमपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में तमाम किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए इसे किसान हितों के प्रतिकूल बताया। साथ ही किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध न होने की समस्या उठाई गई। पेट्रोल पंपों पर प्लास्टिक की केनों में डीजल व पेट्रोल दिए जाने पर लगी पाबंदी हटाने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि बजाज समूह की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू चढूनी ने सौंपा ज्ञापन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.