बिजनौर, जून 25 -- भारतीय किसान यूनियन कृषि क्रांति (अराजनैतिक) संगठन ने उपजिलाधिकारी ज्ञापन सौंपकर किसानों एवं आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन कृषि क्रांति राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम सेअवैध मिट्टी खनन, ओवरलोड वाहनों पर रोक, अतिक्रमण हटाने, सिंचाई के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराने, बिजली कटौती व जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग उठाई गई।जिलाध्यक्ष विमल कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस दौरान सरताज जौहरी, निहाजुद्दीन, हैप...