किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संभल, जून 16 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से उपजिलाधिकारी चन्दौसी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उर्वरकों की उपलब्धता, गन्ना भुगतान, मक्का खरीद, विद्युत बिलों की विसंगतियों तथा राशन कार्ड संबंधी समस्याओं सहित सात प्रमुख मांगों के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार रविन्द्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ फसलों की समय पर बुवाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी, एनपीके और यूरिया उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उर्वरक वितरण में फार्मर आईडी और अन्य जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त कर व्यवस्था को सरल बनाया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.