किसानों की समस्याओं को लेकर बाजपुर एसडीएम कार्यालय पर गरजे कांग्रेसी
काशीपुर, अक्टूबर 5 -- बाजपुर, संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान को सौंपा और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद अविलंब शुरू कराने, ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने और हाल ही में हुई अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश की चीनी मिलों का पेराई सत्र समय पर शुरू कराने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने बाजपुर के 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.