रांची, मई 19 -- नामकुम, संवाददाता। किसानों की समस्या और राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा के खिजरी, तुपुदाना और टाटीसिलवे मंडल ने मंगलवार को नामकुम प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव से पूर्व किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक किसानों को पैक्स में बेचे गए धान का बकाया भुगतान भी नहीं मिल पाया है। धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र प्रखंड कार्यालय के प्रतिनिधि को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना इसमें धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान का बकाया भुगतान, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित ...