हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के बैनर तले किसानों की समस्याओं को उठाया गया। गेहूं क्रय केद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में पूनम मिश्रा, पंकज ठाकुर, देवेश सिंह, श्रीराम, रामदयाल, गंगा सिंह आदि किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में भारी नुकसान हुआ है। इसकी सही से जांच कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। जिले में जो क्रय केंद्र खुले हैं उन पर किसानों को भ्रमित किया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- सुस्त पड़े गेहूं खरीद केन्द्र, बिचौलियों के हाथों उपज बेच रहे किसान जो किसान पहुंचें उनका गेहूं खरीदा जाए। किसानों ने कहा कि इटौली पावर हाउस से टड़ियांवा के लिए व...