पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। ललौरीखेड़ा के मीरपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू की किसान विकास गोष्ठी में किसानों से जुड़े मुद्दे जोरदार ढंग से उठाए गए। आठ जून को रोड मार्च निकालने पर सहमति जताई गई। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर की अध्यक्षता में किसान विकास गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन, शौचालय, आवास, नाली खड़ंजा, बिजली, पानी, आवारा पशु, जंगली जानवरों का आतंक, यूरिया उर्वरक की कमी, किसान आयोग का गठन, सरकारी, अधिकारियों द्वारा समस्याओ का फर्जी निस्तारण, ग्राम पंचायत मीरपुर में पुलिया का निर्माण, स्मार्ट मीटर में अधिक बिल का आना, गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, किसानों की फर्द खतौनी मे अनियमितता आदि के निस्तारण की रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर आठ जून को निकलेगा रोड मार्च तय किया गया कि आ...