आजमगढ़, नवम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने नौ सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्च काफी अर्से से आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के पांचवीं वर्षगांठ पर किसान नेताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार के नये श्रम कानून को श्रमिक विरोधी बताया। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर मंहगाई थोपा जा रहा है। यह आम जनता की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। मंहगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.