अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने चकबंदी में अनियमितता, डिजिटल सत्यापन में नेटवर्क समस्या, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि लागू न होना, सहकारी बैंकों की मनमानी, गन्ना तौल में घटतौली, ग्रामीण बस सेवाओं का अभाव, विद्युत उपकेंद्र की आवश्यकता, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जबरन कटौती, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क सुरक्षा की कमी, तेंदुए एवं आवारा कुत्तों के आतंक समेत तिगरी धाम की स्वच्छता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आठ मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो नौ मार्च को कलक्ट्रेट पर महापंचायत, धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। इस दौरान राकेश, विक्रम पवार, जगत सिंह, रामपाल, समीम ...