किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
रुडकी, मई 19 -- रुड़की। भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान किसानों को बिजली संबंधी परेशानी पर चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लागतार बिजली कटौती हो रही है जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर न लगाने की बात भी कही। किसानों ने कहा कि थोड़े बकाया के लिए कनेक्शन कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को चेतावनी नोटिस जरूर दिया जाए। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में नाजिम अली, परवेज अली, ललित गिरी, मनोज पाल, सैयद अली और शहजाद मुकरपुर लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.