किसानों की समस्याओं के लेकर तहसील में गरजी भाकियू अम्बावता
कौशाम्बी, मई 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसान नेताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा बिदनपुर ककोढ़ा में गोशाला निर्माण न होने से आवारा पशु किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले चौदह महीनों से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तत्काल गोशाला निर्माण कराने की मांग की। तरसौरा गांव में गंगा किनारे से पूर्व प्रधान रामराज के घर तक जाने वाली सड़क और जर्जर पुलिया की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.