बिजनौर, मई 2 -- चांदपुर। तहसील प्रांगण में भाकियू लोक शक्ति की पंचायत आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता योगेंद्र सिंह काकरान और संचालन सतवीर सिंह ने किया। पंचायत में किसानों ने बिजली, राजस्व, सड़क, नाला निर्माण, आवारा पशु और अवैध कब्जों सहित कई समस्याएं उठाईं।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन नितिन तेवतिया को सौंपा है। एसडीएम ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह प्रवेश त्यागी धीरेंद्र त्यागी तरुण कुमार नाजिम अहमद भूदेव यादव नाथू यादव सुभाष चौधरी रविन्द्र उर्फ कालू टिकैत त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...