उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने कहा नहरों की मानक के अनुसार सफाई न होने से खांदी कट रही है। इससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। इससे प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। नहरों की मानक हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। आवारा जानवरों को गौशाला में संरक्षित किया जाए। मंडल अध्यक्ष निधि शुक्ला ने बताया कि 9 फरवरी को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में मंडल समीक्षा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भागेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में होना है। इस दौरान मनोज यादव, बाबूलाल, रामआसरे, मतोले, राजेश, रामेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.