कुशीनगर, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम घोड़ा देऊर पांडेय टोला में स्थित 16 केवी ट्रांसफार्मर किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिनगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफार्मर से चिनगारी निकली, जिससे दयासागर पांडेय के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हालांकि, किसानों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की लापरवाही से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सैकड़ों हेक्टेयर फसल जलकर नष्ट हो सकती है। इस संबंध में विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.