नवादा, जून 14 -- काशीचक के खखरी स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में शरदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-खेत बचाओ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से किसानों की लागत को कम करना और उनकी आमदनी को दोगुना करना रहा। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह और प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार, कृषि समन्वयक संतोष कुमार, बी.टी.एम., ए.टी.एम. और सभी किसान सलाहकार और प्रखंड के बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के मुख्य विषयों में खेत बचाओ अभियान के तहत मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलि...