औरैया, मार्च 23 -- बिधूना, संवाददाता। हिरासत में लिए गए किसानों के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संगठन ने किसानों की सम्मानजनक रिहाई के आश्वासन मिलने पर यह निर्णय लिया। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह ने रविवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता हुई, जिसमें हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए संगठन ने फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भविष्य में किसानों के उत्पीड़न की पुनरावृत्ति न होने की अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.