जमुई, मार्च 12 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' और 'मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना' की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम श्री नवीन ने निर्देश दिया कि किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जिले की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रत्येक ग्राम एवं नगर पंचायत में 'स्पोर्ट्स क्लब' के गठन और खेल के मैदानों के सुदृढ़ीकरण को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नए विजन के साथ काम करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन और जिले के विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री नवीन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एक समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित 'सात निश्चय-2' समेत अन्य सभी महत्वाकांक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.