जहानाबाद, जनवरी 27 -- भारतीय किसान मजदूर संघ की बैठक हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय हुलासगंज के सभागार में मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संघ की दूसरी बैठक हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और इसके सदस्यों के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है इसकी आर्थिक व्यवस्था कृषि पर आधारित है। लेकिन इस क्षेत्र में लगे बहुसंख्यक आबादी की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। हालांकि सरकार द्वारा तरह-तरह की घोषणाएं किसान एवं मजदूरों के हित में की जा रही है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत देखा जा रहा है। आज किसानों के सामने यक्ष प्रश्न है कि उसकी मांगों पर अधिकारियों द्वारा भी सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी से लेकर परिमार्जन एवं दाखिल खारिज जैसे मूलभ...