किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को जिले के प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से किसानों की धान खरीद भुगतान, फसल क्षति मुआवजा और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई गई। कोडरमा प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने किया। धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने किसानों की धान खरीद का बकाया भुगतान जल्द करने, झारखंड सरकार द्वारा धान की खरीद 3200 रुपये प्रति क्विंटल के वादे को पूरा करने तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.