पटना, जुलाई 11 -- प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें मसौढ़ी, पुनपुन, धनरुआ, नौबतपुर, फुलवारीशरीफ क्षेत्र से सैंकड़ों किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से खेती योग्य भूमि अधिग्रहण नहीं करने की मांग की। धरना का नेतृत्व करते हुए मसौढ़ी मुखिया संघ के अध्यक्ष पिंकु कुमार ने कहा कि खेती ही किसानों के जीने का सहारा है। भूमि अधिग्रहण से होने से किसानों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। किसानों ने भूमि बचाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रेल परियोजना के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने का ऐलान इसके बाद में मसौढ़ी अनुमं...